Advertisement
किसानों की आय को दोगुनी करने में विशेष भूमिका निभाएगा ये विवि

उन्होंने बताया कि अब तक सरकार की तरफ से विश्वविद्यालय के लिए 66 करोड़ रुपये आ चुके हैं, इस पैसे से विश्वविद्यालय की चारदीवारी, कॉलेज रिसर्च सैंटर, हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। सरकार की तरफ से इस विश्वविद्यालय के लिए करीब 486 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अगले वर्ष विश्वविद्यालय में बीएससी बागवानी की कक्षाएं लगाई जांएगी जिसकी 40 सीटें होंगी और एमएससी बागवानी की 20 सीटें होंगी। उन्होंने बताया कि अंजनथली गांव के लोगों को भी नियम के अनुसार दाखिलों में आरक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस गांव व क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और किसानों को बागवानी की खेती करने में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को बागवानी विश्वविद्यालय के माध्यम से बागवानी की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


