Bright storm blown several thatch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज अंधड़ ने कई जगह उड़ाए छप्पर

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 6:30 PM (IST)
तेज अंधड़ ने कई जगह उड़ाए छप्पर
बाड़मेर। कई दिनों से कायम उमस भरी गर्मी के कारण मंगलवार की शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। शाम के समय तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई जिससे कुछ गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को दिनभर भी आसमान में बादल छाए रहे जिसके कारण उमस का असर भी कम रहा है। वहीं कुछ जगह हुई बारिश ने फसल के पकने लिए तैयारी कर रहे किसानों को भी राहत दी है। कल तक अच्छी बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जिले में पिछले एक पखवाड़ा से भी अधिक समय से लगातार बढ़ रहे अधिकतम तापमान के बीच अगले दो तीन दिन के बीच बारिश की संभावना जताई थी। मंगलवार को भी दिन में गर्मी का काफी असर रहा तथा इससे दो दिन पहले से आसमान में बादल भी छाए हुए थे। मंगलवार की शाम को अचानक बदले मौसम के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। हालांकि अधिक होने की संभावना थी लेकिन हवाओं के चलने की वजह से कुछ स्थानों पर कम भी बारिश दर्ज की गई तथा कुछ क्षेत्रों में बिल्कुल भी नहीं हुई। वहीं कई गाँवो में हवाओं के आई बारिश अधिक समय तक तो जम नहीं पाई लेकिन लगभग सामान्य बारिश हुई जिसकी कुछ स्थानों पर फसलों के लिए अच्छी स्थिति अवश्य हो गई। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पेड़ एवं टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गए जिसकी वजह से कुछ समय तक बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement