Bride, 3 others of marriage party killed in accident in Ludhiana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:57 pm
Location
Advertisement

मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन सहित चार लोगों की मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 29 अप्रैल 2019 6:00 PM (IST)
मातम में बदली शादी की खुशियां, दुल्हन सहित चार लोगों की मौत
लुधियाना। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब एक सडक़ हादसे में शादी के दिन दुल्हन सहित चार लोगों की मौत हो गई। पंजाब में लुधियाना के निकट सोमवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में हरियाणा के जगाधरी निवासी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जगाधरी के रहने वाले पांच लोग शादी वाली कार से लुधियाना जा रहे थे।

साहनेवाल के निकट उनकी कार सडक़ पर गेहूं काटने की मशीन कंबाइन से टकरा गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय दुल्हन हीना, जेरेना, जमशेद आलम और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों हादसा इतना भयानक था कि दुल्हन सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement