bribery tahsildar sent to jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घूसखोर नायब तहसीलदार को भेजा जेल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 4:10 PM (IST)
घूसखोर नायब तहसीलदार को भेजा जेल
हनुमानगढ़। इंतकाल दर्ज करने हेतु छह हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार घूसखोर नायब तहसीलदार विनोद मीणा को शुक्रवार को श्रीगंगानगर एसीबी कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पीलीबंगा के नायब तहसीलदार विनोद मीणा को एक दिन पहले ही गोलूवाला उपतहसील के अयालकी गांव से मिली शिकायत के बाद छह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गांव के अमनदीप सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह कुम्हार और उसके चाचा जसविंद्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने दर्ज कराई थी। घूसखोर मीणा के पास गोलूवाला उपतहसील का अतिरिक्त चार्ज भी था। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement