Brazil Landslide Kills at Least 10, Injures 11-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:15 am
Location
Advertisement

ब्राजील : रियो में भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, 11 घायल

khaskhabar.com : रविवार, 11 नवम्बर 2018 09:21 AM (IST)
ब्राजील : रियो में भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, 11 घायल
साओ पाउलो। ब्राजील के राज्य रियो डि जेनेरो में शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, रियो के अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि नीतेरोई के मोरो डो बोआ स्पेरेंसा इलाके में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है हालांकि अभी भी कम से कम चार अन्य लोग लापता है।

ग्लोबो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान रियो फायर डिपार्टमेंट के कमांडर रॉबर्टो रोबाडे ने कहा कि एक नवजात, दो बच्चोंऔर एक 33 साल के व्यक्ति को बचाया गया है। इन्हें कई तरह की चोटें आई हैं और इन लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक लडक़ा, दो बुजुर्ग महिलाएं, 37 साल का एक व्यक्ति, एक महिला और 10 महीने का एक बच्चा शामिल है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement