Boyfriend rape girlfriend with her friends In Kausambi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:55 am
Location
Advertisement

कौशांबी में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग प्रेमिका की लूटी इज्जत, दो हफ्ते बाद गांव के बाहर फेंका

khaskhabar.com : शनिवार, 26 अगस्त 2017 5:49 PM (IST)
कौशांबी में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग प्रेमिका की लूटी इज्जत, दो हफ्ते बाद गांव के बाहर फेंका
अमरीश मनीष शुक्ल। यूपी के कौशांबी जिले में एक 15 वर्षीय किशोरी की इज्जत उसके ही बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग लूट ली।दो हफ्ते तक किशोरी को कमरे में कैद रखा गया। जहां जी भरकर सबने मनमानी की। वहसियों की बेरहमी के चलते जब किशोरी की हालत बिगड़ गई तो किशोरी को उसके गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने किशोरी को बेहोश देखा तो परिजनों को सूचना दी। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए थाने में सूचना दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई न होने एसपी से फरियाद लगाई गई है। मामला कौशाम्बी के सैनी इलाके का है। आरोपी बॉयफ्रेंड भी रिश्तेदार है। जिसके प्रेमजाल में आकर किशोरी ने अपना घर बार छोड़ दिया था। लेकिन उसे प्यार की असली सच्चाई तब पता चली जब उसकी इज्जत तार तार हो गई थी।
पीड़िता के पिता के अनुसार सैनी इलाके के रहने वाले लड़की का अपने रिश्तेदार के यहां आना जाना खूब होता था।उसने लडकी को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और 15 दिन पहले एक नई दुनिया बसाने का ख्वाब दिखार भाग चलने के लिए कहा। ल़ड़की भी तैयार हो गई और उनसे बाबुल का घर छोड़ कर पिया का हाथ थाम लिया। लेकिन वह आने वाले खतरे से अनजान थी। लड़की को लेकर उसका प्रेमी एक कमरे पर पंहुचा। जहां पहले से ही उसके तीन दोस्त मौजूद थे। इसके बाद उसने पीटने के बाद उसके प्रेमी ने उसे भूखे भेडियो के सामने डाल दिया। फिर तो रोज का नियम बन गया। वहशी रोज अपनी हवस बुझाते रहे।

मामले में एसपी कौशाम्बी अशोक कुमार पांडेय ने बताया की शिकायत आई है। पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement