Advertisement
गर्भवती प्रेमिका की मौत के बाद शादी के लिए निकला प्रेमी गिरफ्तार
बुलंदशहर । महिला का यौन शोषण करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की गोलियां लेने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक युवक को उसकी शादी से कुछ मिनट पहले गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा गोलियां दिए जाने के बाद मंगलवार को मेरठ के एक अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा, "महिला उस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी, व्यक्ति शादी करने के बहाने से उसका यौन शोषण कर रहा था। गर्भपात की गोलियां दिए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे मेरठ के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पांच महीने की गर्भवती थी।"
एसएसपी ने कहा कि महिला के परिवार की शिकायत पर आरोपी राहुल को उसकी शादी की बारात निकलने से ठीक पहले गिरफ्तार किया गया।
राहुल पर बुलंदशहर के खानपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement