boycott of cola drinks in tamilnadu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिलनाडु मेे कोला ड्रिंक्स का बहिष्कार

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 6:04 PM (IST)
तमिलनाडु मेे कोला ड्रिंक्स का बहिष्कार
चेन्नई। बहुराष्ट्रीय कोला कंपनियों द्वारा मुनाफे में भारी हिस्सेदारी देने के बावजूद तमिलनाडु संगनगालिन पेरामाइपू के करीब 70 फीसदी सदस्यों ने कोका कोला और पेप्सी ब्रांड की बिक्री बंद करने की घोषणा की है। व्यापार संगठन के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी। व्यापार संगठन ने इससे पहले जनवरी में अपने सदस्यों से दो विदेशी कोला ब्रांड्स के बहिष्कार की गुजारिश की थी और उनसे ताजे जूस भारतीय कंपनियों द्वारा बनाए गए पेय पदार्थो को बढ़ावा देने की गुजारिश की थी। तमिलनाडु संगनगालिन पेरामाइपू (टीएनवीएसपी) के अध्यक्ष एएम विक्रम राजा ने बताया, दुकानदारों को विदेशी कोला ब्रांड्स के हर 10 क्रेट के साथ 3 से 5 क्रेट मुफ्त दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद हमारे 70 फीसदी सदस्यों ने नए स्टॉक का आर्डर नहीं किया और जो भी बेचे जा रहे हैं, वे पुराने स्टॉक हैं।

[ अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement