Boxer Mike Tyson Seen beauty of the Taj Mahal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:41 am
Location
Advertisement

मुक्केबाज माइक टायसन ने किया ताजमहल की खूबसूरती का दीदार

khaskhabar.com : सोमवार, 01 अक्टूबर 2018 3:42 PM (IST)
मुक्केबाज माइक टायसन ने किया ताजमहल की खूबसूरती का दीदार
आगरा। पहली बार भारत आए मुक्केबाज माइक टायसन ने कल ताजमहल की खूबसूरती का दीदार किया। पूर्व विश्व हैवीवेट चैम्पियन मुक्केबाज माइक टायसन दोपहर में चार्टर फ्लाइट से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। माइक टायसन के साथ उनकी पत्नी व तीन अन्य लोग भी थे। आगरा में उनका स्वागत पूर्व खेलमंत्री रामसकल गुर्जर ने किया। टायसन बॉक्सिंग लीग का उद्घाटन करने के लिए मुंबई में हैं। मुंबई से उनके साथ सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी भी थे।

सुरक्षाकर्मियों ने सेल्फी लेने से रोका

होटल अमर विलास में लंच करने के बाद करीब ढाई बजे माइक टायसन ताजमहल पहुंचे। कड़े सुरक्षा घेरे में टायसन ने करीब एक घंटे तक ताज का दीदार किया। गाइड की मदद से ताज के इतिहास की जानकारी की। माइक टायसन को ताज में देखकर सैलानी उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर हो गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सैलानियों को दूर कर दिया। माइक टायसन ने मीडिया से भी कोई बात नहीं की। ताज से निकलकर वह सीधे खेरिया एयरपोर्ट रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement