Border took bordering homeguard company commander-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत लेते बॉर्डर होमगार्ड कम्पनी कमांडर को पकड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 6:45 PM (IST)
रिश्वत लेते बॉर्डर होमगार्ड कम्पनी कमांडर को पकड़ा
श्रीगंगानगर। एसीबी की टीम में कारवाई करते हुए घड़साना में तीसरी बटालियन बॉर्डर होमगार्ड बीकानेर के ई-कम्पनी कमांडर वीरसिंह गिल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बॉर्डर होमगार्ड के कम्पनी कमांडर ने अपने वॉलिटिंयर्स की लगातार ड्यूटी लगाने के लिए यह रिश्वत ली थी। परिवादी ईशर सिंह ने बताया की ड्यूटी लगातार लगाने के लिए कम्पनी कमांडर ने 4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी की थी। बिना रिश्वत के कम्पनी कमांडर वॉलिंटियर्स की ड्यूटी लगातार नहीं लगता है। रिश्वत की यह राशि वह बॉर्डर होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाने के लिए हर माह लेता था। परेशान बॉर्डर होमगार्ड जवान ईशर सिंह ने पिछले दिनों एसीबी की श्रीगंगानगर चौकी में शिकायत की। जिस पर सत्यापन करवाया गया तो मामला सही पाया गया। सत्यापन के दौरान कम्पनी कमांडर ने एक हजार रुपए लिए थे। बाकी तीन हजार रुपए आज देने थे। एएसपी राजेंद्र ढीढारिया की टीम ने रिश्वत लेने के दौरान कम्पनी कमांडर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement