घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। एडीजीपी (लॉ ऐंड ऑर्डर) ने बताया कि खेतों में इस्तेमाल होने वाले पोटाश और एक शख्स की बॉटल में रखे पत्थर के टुकड़ों की वजह से ब्लास्ट हुआ। हादसे के वक्त प्राइवेट बस में करीब 50 लोग सवार थे। आपको बता
दें कि हरियाणा में पहले भी 2 बम धमाके हो चुके हैं, जिनकी जांच एनआईए कर
रही है। इससे पहले सोनीपत से चंडीगढ़ आ रही बस में और पानीपत के पास रेलवे
बोगी में धमाका हुआ था। महीने भर में यह तीसरा धमाका है।