Bolero lasted without driver, took a life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिना चालक चली बोलेरो, ली एक की जान

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 5:41 PM (IST)
बिना चालक चली बोलेरो, ली एक की जान
शिमला। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में बिना चालक के चली बोलेरो कैंपर से दबने के कारण एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाली मूल के 27 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र घनश्याम निवासी लालपानी चौपाल के रूप में हुई है। मृतक ने बोलेरो कैंपर एचपी 63ए-0515 को किराए पर ले रखा था। नेरवा में सुबह करीब 10 बजे वह बोलेरो को साफ कर रहा था। बताया जाता है कि बोलेरो कैंपर को ढलान की तरफ खड़ी कर नरेश इसे साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक कैंपर आगे की तरफ तेजी से बढ़ी और मृतक कैंपर और सड़क किनारे एक दुकान की दीवार, जिसमें कैंपर टकराई, उसके बीच में आ गया। वह कैंपर और दीवार के बीच बुरी तरह से दब गया। वहां मौजूद लोग उसे नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने नरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

[@ अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement