body was thrown into the forest by killing young man-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:01 pm
Location
Advertisement

युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 11:54 AM (IST)
युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
झांसी। जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में एक युवक का हत्या किया शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी है।
जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जंगल में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की 48 वर्षीय गोविंद राजपूत के रूप में शिनाख्त हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है।
मृतक के परिजनों के अनुसार, वह शौच के लिए घर से गया हुआ था। इसके बाद लौटकर वापस घर नहीं आया। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इससे पहले कि उसे खोजने में सफलता मिलती, उन्हें यह सूचना मिल गई। उसकी हत्या किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement