Blow the effigy of Chief Minister in protest against Gudiya assassination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:15 am
Location
Advertisement

गुड़िया हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

khaskhabar.com : गुरुवार, 27 जुलाई 2017 2:21 PM (IST)
गुड़िया हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
धर्मपुर। विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर से विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था में गड़बड़ी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा दफ्तर के बाहर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। धर्मपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था गड़बडा गयी है गई है और आम आदमी कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। पूरे प्रदेश में दुष्कर्म ओर हत्याएं हो रही हैं जिसके विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री से 26 जुलाई तक इस्तीफे की मांग की थी जो अभी तक नहीं हो पाया है। इसी संबंध में भाजपा आज प्रदेशभर में हर बूथ पर मुख्यमंत्री का पुतला जला रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement