Advertisement
शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करें बीएलओ : आर के सिंह

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ अपने पोलिंग बूथ की सभी सुविधाओं जैसे रैंप, पेयजल, बिजली, शौचालय इत्यादि की अच्छी प्रकार से जांच कर लें और कहीं कोई कमी है तो उसकी सूचना संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में देें। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों की सुविधा के लिए बैलेट पेपर से वोट डलवाए जाएंगे। जो बुजुर्ग मतदाता बूथ पर जाकर वोट नहीं डालना चाहते, उनको घर-घर जाकर फार्म 12 डी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फार्म 12 डी में मतदाता यह लिखकर बताएगा कि वह बूथ पर जाकर वोट देना चाहेगा या बैलेट पेपर से। इस प्रक्रिया में मतदाता के गोपनीयता के अधिकार को बरकरार रखा जाएगा। जो बुजुर्ग घर से वोट डालेगा, वह बूथ पर जाकर मतदान नहीं कर सकेगा। इस अवसर पर सभी बीएलओ को मतदान करने व अन्य मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ भी दिलवाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी बीएलओ पात्र व्यक्तियों के आगामी 26 अप्रैल तक वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट व मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन के द्वारा वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 व 19 वर्ष के ऐसे युवा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूचियों में दर्ज नही है, वे सभी आगामी 26 अप्रैल तक अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने संबंधित बीएलओ या लघु सचिवालय स्थित चुनाव कार्यालय में भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख से दस दिन पहले तक नया वोट बनवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


