Blood donation camp organized at Nitin Spinners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नितिन स्पिनर्स में रक्तदान शिविर आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2023 9:00 PM (IST)
नितिन स्पिनर्स में रक्तदान शिविर आयोजित
भीलवाड़ा । महेश नवमी महोत्सव 2023 के तहत श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में हमीरगढ स्थित नितिन स्पिनर्स लिमिटेड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अरिहन्त हॉस्पिटल के सहयोग से 160 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ उद्योगपति व समाजसेवी गोविंद प्रसाद सोडाणी, रामेश्वरलाल काबरा, अशोक बाहेती, सुरेश बिड़ला, सत्यनारायण मूंदड़ा, केदार गगरानी, संजय जागेटिया, राधेश्याम सोमानी, प्रमोद डाड द्वारा भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रेसिडेंट संदीप गर्ग, वाइस प्रेसिडेंट केएल पारीक, वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) पी माहेश्वरी, उप महाप्रबन्धक अनिल मेहता (कार्मिक), दिनेश काबरा, दीपक अजमेरा, अंकित सोमानी सहित कई उपस्थित थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement