khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 12:14 PM (IST)
म्यूनिख। बलोच कार्यकर्ताओं ने जर्मनी में भी अलग-अलग शहरों में बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दमन के खिलाफ प्रदर्शन किए। जर्मनी के म्यूनखि में बलोच कार्यकर्ताओं ने ‘पीएम मोदी बलूचिस्तान लव्स यू’ की तस्वीरें हाथ में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए।
तीन दिन पहले भी जर्मनी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। तब बलोच लोग जर्मनी के लिपजिग में पाकिस्तान के खिलाफ सडक़ों पर उतरे थे। इन लोगों ने बलूचिस्तान में भारत की मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया था। इनके हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थीं और ये पाकिस्तान से आजादी के मांग कर रहे थे।
पीएम मोदी के खिलाफ प्रस्ताव पारित