Advertisement
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा- स्मैकचियों ने कानों में पहनी मुर्की के लिये की थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

एसपी चौधरी ने बताया कि वारदात के बाद से ही फरार चल रहे संदिग्ध रामबिलास मीणा को डिटेन कर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया गया है। घटना की शाम रामबिलास, पाटड़ी निवासी राजू उर्फ राजेश मीणा के साथ स्मैक पी रहा था। नशा करते हुए दोनों ने खेत पर भैंसे चराने आए रामदयाल के कानों की सोने की मुर्कीयां लूटने की योजना बनाई।
कुल्हाड़ी और चाकू लेकर ये खेत पर पहुंचे। जहां एक पेड़ के नीचे झुक कर बैठे रामदयाल के पीछे से उन्होंने उल्टी कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। बेहोश होकर नीचे गिर गए रामदयाल के दोनों कानों की मुर्की तोड़ ली, जिससे एक कान फट गया। बाद में पहचान लिए जाने के डर से राजेश ने चाकू से गला रेत दिया और दोनों एक-एक सोने की मुर्की लेकर अपने-अपने घर चले गए।
अभियुक्त का साथी राजू उर्फ राजेश मीणा फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमों द्वारा सन्दिग्ध स्थानों पर दबीश दी जा रही है। मुलजिम रामबिलास से घटना में प्रयुक्त हथियार व मूर्कियो के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


