Advertisement
तेजस्वी के बयान पर भाजपा का पलटवार, 'विपक्ष के पास अफवाह फैलाने के अलावा कोई काम नहीं'

दूसरी तरफ भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव की मानसिक स्थिति इन दिनों गड़बड़ा गई है। बिहार में स्थापित सुशासन और कानून का राज उन्हें अपच हो रहा है। जंगलराज अब चल नहीं रहा है, इसलिए उनकी आत्मा भटक रही है। हालात तो यह हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से जनता प्रसन्न है। तेजस्वी को यह परेशानी है कि विधानसभा चुनाव में वे जनता के बीच किस मुद्दे को लेकर जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी अपने कारनामों से जनता की नजर से गिर चुकी है। नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर तोहफा देने के बजाय बद्दुआ दे रहे हैं। अब क्या कहा जाए विधानसभा में विपक्ष के नेता को गाड़ी और सरकार में अंतर नहीं समझ आ रहा।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा था कि जब 15 साल पुरानी गाड़ी के चलने की अनुमति नहीं है तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी?
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


