Advertisement
भाजपा का संगठन मजबूत, तीसरी बार भी बनाएंगे भाजपा की सरकार : डा. सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित होकर काम करने वाली पार्टी है। भाजपा का सुशासन और पारदर्शी से तरीके से किए कार्यों से हरियाणा के लोग खुश हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली को प्रत्येक हरियाणावासी पसंद करता है। लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही नायब सैनी ने जो घोषणाएं की हैं उनसे हर वर्ग को लाभ मिला है।
कार्यकर्ताओं से अपील करते उन्होंने कहा कि चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है, इसलिए बिना थके, बिना रूके चुनाव को जीतने के काम में जुट जाना है। फरीदाबाद पहुंचने पर जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा ने प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की पांचों विधानसभाओं में कमल खिलेगा और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर, विधायक दीपक मंगला, विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, हरियाणा सरकार में चेयरमैन वेदफूला, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रेक्षवाल, बिजेंद्र नेहरा, विनोद भाटी, राजबाला सरदाना, सुखबीर मलेरना, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, गजेन्द्र लाला आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फरीदाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


