Advertisement
भाजपा के विकास के दावों की खुल गई पोल : सपा सांसद आदित्य यादव

अयोध्या के अंदर जमीन की बिक्री को लेकर कई सारे घपले हुए हैं, इसलिए अयोध्या की जनता ने सपा के प्रत्याशी को जिताकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दे दिया।
जिस तरह लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच गठबंधन में निकटता बनी रही है, यह आगे भी विधानसभा उपचुनाव में निश्चित ही जारी रहेगा। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।
योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के दाल पर दिए गए बयान पर भी आदित्य यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सूर्य प्रताप ने दाल की कीमत 100 रुपये प्रति किलो बताकर आम जनता का मजाक उड़ाया है। जनता महंगाई से त्रस्त है और भाजपा इसका मजाक उड़ा रही है। वो बाजार में जाकर देखेंगे तो दाल 120 रुपये प्रति किलो से लेकर 160 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। ऐसे में गरीब व्यक्ति अपना पेट कैसे भर पाएगा ?
बता दें कि यूपी के गाजियाबाद, खैर मीरापुर, फूलपुर, मझवा, करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, और कानपुर की सीसामऊ सीटों पर उपचुनाव होना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


