BJP will make a protest against Kotkhai episode on tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:58 am
Location
Advertisement

कोटखाई प्रकरण को लेकर भाजपा कल करेगी धरना प्रदर्शन

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 जुलाई 2017 11:52 AM (IST)
कोटखाई प्रकरण को लेकर भाजपा कल करेगी धरना प्रदर्शन
मंडी। शिमला के कोटखाई में हुए एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंडी 21 जुलाई, सुबह 10 बजे सेरी मंच पर धरना प्रदर्शन करेगा। जानकारी देते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक शर्म की बात है जिस हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता था, आज उसका नाम भ्रष्टाचार और ऐसे कुकृत्यों के लिए जाना जा रहा है। यह प्रदेश सरकार की विफलता को दर्शाता है और प्रदेश सरकार शक के घेरे में आ गई है। पुलिस स्टेशन में ही एक आरोपी की हत्या हो जाती है जिस कारण आज हिमाचल प्रदेश की जनता का पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार के ऊपर विश्वास उठ गया है।

जिलाध्यक्ष ने व्यापार मंडल व आम लोगों से अपील की है कि हिमाचल प्रदेश में जो माफिया गुंडाराज व गुडिय़ा जैसे प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं, उसके खिलाफ 21 तारीख को सेरी मंच के ऊपर पर इक्कठा होकर रोष प्रदर्शन करें। जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश आहलुवालिया ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए युवा मौर्चा के सभी नौजवानों से कल धरने में शामिल होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement