Advertisement
भाजपा संविधान बदलना चाहती है - कन्हैया कुमार

इधर, चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण को लेकर कन्हैया कुमार ने कहा कि पहले आयोग यह मान ही नहीं रही थी कि कोई गड़बड़ी भी है। चुनाव आयोग इससे इंकार करता रहा है, लेकिन अब तो यह स्वीकार कर लिया कि गड़बड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि गड़बड़ी के भी दो पहलू हैं। पहला पहलू है कि जो भाजपा समर्थक वोटर हैं, उनका नाम जोड़ा जाता है और जो भाजपा विरोधी मतदाता हैं, उनका नाम हटाया जाता है।
उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि गड़बड़ी ठीक करने के नाम पर और गड़बड़ी मत फैलाइए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अगर सही में सत्यापन करना है तो समय लेकर सत्यापन करना चाहिए। इसका ध्यान भी रखना चाहिए कि इस देश में हर व्यक्ति के पास हर चीज का कागज नहीं है। अगर आप जन्म प्रमाण मांगेंगे तो यह शुरू ही 2002 के बाद हुआ है। जन्म प्रमाण पत्र उसके पहले का नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि जो सही में मतदाता हैं, उनका नाम नहीं काटा जाए और जो फर्जी मतदाता हैं, उन्हें नहीं जोड़ा जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


