BJP target Mission 250 in West Bengal, preparations begin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 'मिशन 250' का लक्ष्य रखा, तैयारी शुरू

khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2019 6:18 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 'मिशन 250' का लक्ष्य रखा, तैयारी शुरू
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद विधानसभा की तैयारी प्रारंभ कर दी है। 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा की नजर है । वह बंगाल में भाजपा का भगवा लहराने की तैयारी में जुट गए हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा दो मोर्चों पर काम कर रही है, पहला टीएमसी के जनाधार वाले नेताओं को पार्टी में ला रही है और दूसरा जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा ने 'मिशन 250' का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी, जबकि तृणमूल को 22 सीटें मिलीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement