Advertisement
प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस ज्वाइन करने पर भाजपा का तंज, पंजाब में डूब रहा 'आप' का जहाज

भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आजकल राजनीति में पार्टी बदलना आम बात है, लेकिन एक सवाल उठता है कि आम आदमी पार्टी में किसी भी ऐसी महिला नेता के लिए जगह क्यों नहीं है जो लोकप्रिय हो जाती है। क्या कारण है कि किरण बेदी जो अन्ना आंदोलन में जुड़ीं और बाद में साथ छोड़कर चली गईं? प्रियंका कक्कड़ से पहले शाजिया इल्मी, स्वाति मालीवाल और ऋचा पांडेय ने भी पार्टी को छोड़ दिया। दिल्ली ही नहीं, देश की जनता भी जानना चाहती है कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं के लिए जगह क्यों नहीं है।
दूसरी ओर, आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हर पार्टी का एक सिस्टम होता है। जो भी पदाधिकारी बनता है, उसका एक तय कार्यकाल होता है। कार्यकाल खत्म होने के बाद दूसरे लोगों को भी मौका मिलता है। जो लोग वरिष्ठ हैं, उन्होंने जो काम किया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। पार्टी उनके अनुभव का भी इस्तेमाल करेगी और उन्हें पार्टी में पूरे सम्मान के साथ मौके मिलेंगे। पार्टी अलग-अलग जगहों पर सामाजिक समीकरणों के हिसाब से लोगों को मौके देती है। हम सब मिलकर एक टीम के तौर पर काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


