BJP stuck in factionalism BJP Tonk District President Ganesh Mahur declares district executive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुटबाजी में फंसी भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित

khaskhabar.com: रविवार, 02 जुलाई 2017 8:44 PM (IST)
गुटबाजी में फंसी भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित
टोंक। लम्बे समय से आपसी खींचतान में फंसी भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर की जिला कार्यकारिणी को रविवार को प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने हरी झण्डी दिखा ही दी। नई जिला कार्यकारिणी में निवर्तमान जिला महामन्त्री दीपक संगत की छुटटी कर दी वही हेमन्त लांबा को मोर्चा प्रभारी की जिम्मेेदारी सौँपी है। भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में भंवरलाल रोज,बाबूलाल कासलीवाल, गणेश सिंह राजावत, केदार बेनीवाल , बेणीप्रसाद जैन, राधेश्याम डोई ,रामनिवास गुर्जर, राधेश्याम कुमावत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। वही नरेश बंसल ,महावीर प्रसाद शर्मा एवं रामचन्द्र गुर्जर को जिला महामन्त्री का दायित्व सौंपा गया हैं। कार्यकारिणी में रमेश गढवाल,गंगाधर यादव,सत्यनारायण चन्देल,इन्दुशेखर शर्मा,यास्मीन खॉँन, पुष्पा मीणा, संजय संघी को जिला मन्त्री, धर्मेन्द्र गुप्ता ,राजेश शर्मा को कार्यालय मन्त्री , ओमप्रकाश गुप्ता को प्रवक्ता,महेन्द्र सिरोठा को मीडिया प्रमुख एवं भगवानदास सेठी को कोषाध्यक्ष एवं बीना जैन को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement