BJP state president Satish Poonia flagged off at Badi Chaupar and BJP state office -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:36 am
Location
Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने बड़ी चौपड़ और भाजपा प्रदेश कार्यालय पर किया झण्डारोहण

khaskhabar.com : मंगलवार, 26 जनवरी 2021 12:22 PM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने बड़ी चौपड़  और भाजपा प्रदेश कार्यालय पर किया झण्डारोहण
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने 72वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर झण्डारोहण किया एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस दौरान डाॅ. पूनिया ने विगत 40 वर्षों से बड़ी चौपड़ पर भाजपा की ओर से लगातार तिरंगा फहराने की व्यवस्थाएं किये जाने पर जयपुर शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक पाण्ड्या का माला पहनाकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया। इससे पहले डाॅ. पूनिया ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस पर भारत की छोटी काशी जयपुर में बड़ी चैपड़ पर झण्डारोहण किया।

डाॅ. पूनियां ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्बोधित करते हुए कहा है कि यह स्वतन्त्र भारत में हमारे महान लोकतन्त्र की स्थापना का महापर्व है और 26 जनवरी, 1950 को स्वतन्त्र भारत में लोकतान्त्रिक संविधान देश में लागू हुआ। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के द्वारा 11 करोड़ किसानों के खातों में 1 लाख 15 हजार करोड़ की राशि सीधे पहुँचायी, स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत शौचालयों का निर्माण करवाया, उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को मुफ्त गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाये, अयोध्या में भगवान श्रीराम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, जन-धन खाते खोले, धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को विकास की नई राह दिखाई एवं तीन तलाक से मुस्लिम माताओं-बहनों को राहत प्रदान की, इस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने वैचारिक एवं बुनियादी मुद्दों का समाधान कर दुनियाभर में भारत का स्वाभिमान बढ़ाया।

डाॅ. पूनिया ने कहा कि भारत का लोकतंत्र ही दुनिया में भारत की सबसे बड़ी ताकत है, भारत की बहुआयामी एवं बहुल संस्कृति लोकरंग से रंगी है, अनेकों जाति, धर्म, पंथ, मजहब, भाषा इन तमाम विभिन्नताओं एवं विषमताओं के बाद भी भारत एक खूबसूरत एवं सुन्दर देश है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement