BJP state president Mahendra nath pandey daughter-in-law join congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:07 pm
Location
Advertisement

BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के भाई की बहू ने कांग्रेस का दामन थामा

khaskhabar.com : बुधवार, 20 मार्च 2019 7:35 PM (IST)
BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ   पांडेय के भाई की बहू ने कांग्रेस का दामन थामा
वाराणसी । उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनके प्रदेशाध्यक्ष के बड़े भाई की पत्नी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

चंदौली के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्र पांडेय की बहू अमृता पांडेय बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। आपको बताते जाए कि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के भाई जितेंद्र पांडेय का परिवार उनसे अलग वाराणसी के सामने घाट पर रहते हैं।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू अमृता पांडेय ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मिर्जापुर लोकसभा प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने ट्वीट करके यह जानकारी प्रदान की। अमृता पांडेय ने बताया कि प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस सभी को लेकर चलने वाली पार्टी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement