BJP-Shiv Sena combine, BJP 25 and Shiv Sena will contest 23 seats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:08 pm
Location
Advertisement

भाजपा-शिवसेना में गठबंधन, भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

khaskhabar.com : सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 10:16 PM (IST)
भाजपा-शिवसेना में गठबंधन, भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
मुंबई। लंबे समय तक चली तमाम अटकलों के बाद आखिरकार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में कुल 48 लोकसभा सीटों में भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विधानसभा चुनावों में गठबंधन के अन्य साझेदारों की सीटें आवंटित करने के बाद दोनों दल 50:50 के अनुपात में चुनाव लड़ेंगे।

फडणवीस ने कहा, "हम समान विचारधारा और राष्ट्रीयता की भावना के कारण पिछले 25 सालों से साथ हैं। 2014 के चुनावों में हम कुछ कारणों से अलग हो गए थे लेकिन बाद में लगभग पांच साल से हम महाराष्ट्र और केंद्र मे साझेदार हैं।"

इससे पहले सीट बंटवारे के इस फार्मूले के बारे में रिपोर्ट सबसे पहले आईएएनएस ने की थी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी और दोनों तरफ के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार शाम संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement