Advertisement
2047 के भारत के लिए नए विमर्श की तलाश में भाजपा

राजनीति के इस परिवर्तन को स्वीकार भी कर लिया जाएगा क्योंकि मोदी चौंकाने वाली राजनीति करने में सिद्धहस्त हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि इन सबके बीच कांग्रेस क्या करेगी ? क्या कांग्रेस बची भी रहेगी या राहुल गांधी के अहंकारी और अक्खड़ स्वभाव के कारण कांग्रेस में शेष रहे जन नेता अपने लिए दूसरा विकल्प ढूँढ लेंगे। वैसे क्षेत्रिय दलों का पराभव कांग्रेस की वापसी के सुनहरे अवसर प्रदान करता है पर कांग्रेस संगठन में लिए जाने वाले एकाकी और अदूरदर्शिता पूर्ण निर्णय इन अवसरों में उपजे मौकों का साफ़ खोते नजर आ रहे हैं।
राजनीतिक समीक्षक यह मानते हैं कि राहुल गांधी को स्वयं पर्दे के पीछे रहकर ऐसे नेताओं के हाथों में कांग्रेस संगठन की बागडोर दे देनी चाहिए जिन पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनता का भी भरोसा हो। कांग्रेस ताकतवर होगी तो गांधी परिवार की भी ताकत बढ़ेगी अभी तो राहुल गांधी की ताक़त बढ़ाने का की क़ीमत कांग्रेस पार्टी ही चुका रही है।
अगले साल होने वाले चुनावों में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड से ही कांग्रेस को उम्मीद है। ध्यान रहे कि इन तीनों राज्यों में सिर्फ़ 9 लोकसभा सीट हैं। जबकि 80 लोकसभा वाले उत्तर प्रदेश और 13 लोकसभा वाले पंजाब में तो वो सत्ता से दूर बहुत दूर हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


