BJP says, Many candidates of the prime minister in the opposition coalition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:17 pm
Location
Advertisement

भाजपा ने कसा तंज, विपक्षी महागठबंधन में प्रधानमंत्री के अनेक उम्मीदवार

khaskhabar.com : शनिवार, 19 जनवरी 2019 10:17 PM (IST)
भाजपा ने कसा तंज, विपक्षी महागठबंधन में प्रधानमंत्री के अनेक उम्मीदवार
पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने शनिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े किए जा रहे महागठबंधन में अनेक नेता हैं, जो प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन उनका ख्वाब पूरा नहीं होगा। शहनवाज ने कहा कि जनता का गठबंधन 2019 में मोदी की जीत सुनिश्चित करेगा।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हुसैन ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख मुद्दों पर झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का मसला एक हव्वा है और यह भाजपा को शिकस्त नहीं दे सकता है, क्योंकि जो लोग इसके मंच पर हैं, वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना पूरा नहीं होगा।

हुसैन ने कहा कि महागठबंधन जैसी कोई चीज नहीं है। यह जनता को धोखा देने का मंच है और जनता इसका जवाब देगी। आज मोदी के विरोध में कई गठबंधन हैं, लेकिन जनता का गठबंधन प्रधानमंत्री के साथ है। देश की जनता ने फैसला किया है कि मोदी दोबारा चुने जाएंगे।उन्होंने कहा कि शनिवार को कोलकाता में महागठबंधन की रैली को संबोधित करने वाले नेता नक्सलियों और देश विरोधी ताकतों के समर्थक हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement