BJP releases list of four candidates for Lok Sabha Elections in Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:00 am
Location
Advertisement

BJP की नई सूची जारी, दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लडेंगी साध्वी प्रज्ञा

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अप्रैल 2019 5:13 PM (IST)
BJP की नई सूची जारी, दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लडेंगी साध्वी प्रज्ञा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने बुधवार को 4 नए उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से टिकट मिला है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज ही बीजेपी में शामिल हुई थीं। भोपाल के अलावा, विदिशा, सागर और गुना सीट के प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी गई है। गुना सीट से डॉ. केपी यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। सागर सीट से राजबहादुर सिंह को जबकि विदिशा सीट से रमाकांत भार्गव को टिकट मिला है।

दिग्विजय सिंह की चुनौती देंगी प्रज्ञा...
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल संसदीय सीट से लडऩे के लिए भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम पर मुहर लगा दी है। इससे पहले आज सुबह प्रज्ञा ने मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेताओं से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद प्रज्ञा ने बीजेपी कार्यालय से बाहर आते हुए मीडिया को बताया, ‘मैं दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनाव लडऩे की लिए पूरी तरह से तैयार हूं और ये चुनाव मैं जीतूंगी भी।’

उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरे साथ हैं।’ 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम पहली बार चर्चाओं में आया था। इस मामले में वह जेल में भी रहीं।

भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को चुनाव होना है। इसके लिए 16 अप्रेल से नामांकन प्रारंभ हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement