BJP releases election manifesto for uttarakhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तराखंड चुनाव:BJP का घोषणा-पत्र जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 8:09 PM (IST)
उत्तराखंड चुनाव:BJP का घोषणा-पत्र जारी
देहरादून। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा-पत्र जारी कर दिया। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 15 फरवरी को मतदान होने हैं। जेटली ने उत्तराखंड और भाजपा के बीच विशेष संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य का गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा के ही शासनकाल में हुआ था। जेटली ने कहा,एक पार्टी के तौर पर हम राज्य के चहुंमुखी विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि राज्य की जनता भाजपा को एक बार फिर सरकार बनाने का मौका देगी और राज्य को उसका वाजिब हक प्रदान करेगी।

[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement