BJP ready for assembly elections in kinnaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:31 am
Location
Advertisement

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू

khaskhabar.com : रविवार, 30 अप्रैल 2017 1:54 PM (IST)
विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू
भावानगर, किन्नौर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा निचार मंडल ने विस चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर लीं है। रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक मोर्चा मंडलाध्यक्ष देवा ज्ञलछन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदेश भाजयुमो मीडिया सहप्रभारी राजकुमार नेगी विशेष रूप से मौजूद रहें। बैठक में निचार भाजपा मंडल के कई कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में मोर्चा ने प्रदेश में होने वाले विस चुनाव को लेकर कमर कस लीं है। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए राज कुमार नेगी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 5 मई से निचार मंडल के सभी पोलिंग बूथों में जा कर जनसंर्पक अभियान शुरू करेगी। उसके बाद मोर्चा की 20 मई को भावानगर में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास करवाने में विफल हो गई है। प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार से पूरी तरह मोह भंग हो गया है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रहीं है। प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। मोदी लहर के चलते भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनीं है। भाजपा कार्यकर्त्ता हर पोलिंग बूथ में हरेक मतदाता को प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाएं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement