BJP Rath Yatra journey reached at Jogindar nagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 4:23 pm
Location
Advertisement

जोगिंदरनगर पहुंची भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा

khaskhabar.com : शनिवार, 01 जुलाई 2017 6:28 PM (IST)
जोगिंदरनगर पहुंची भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा
मंडी। भाजपा की परिवर्तन रैली के विजय रथ का जोगिंद्रनगर के विधायक ठाकुर गुलाब सिंह, जिला भाजपा महामंत्री पकंज जम्वाल सहित भाजपा के सैंकडों कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं सराज के विधायक जय राम ठाकुर का घटासनी में भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद द्रंग ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष अविकल शर्मा द्वारा गर्मजोशी से अपने सर्मथकों के साथ हराबाग में उनका स्वागत ढ़ोल नगाडों के साथ किया गया। लडभड़ोल में रथयात्रा का भी भव्य स्वागत हुआ। यहां सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रथायात्रा का स्वागत-सत्कार किया। रैली में 100 के करीब बाइक सवारों ने भाग लिया, जिसमें इक्का-दुक्का बाइक सवार हैलमेट पहने दिखे। हालांकि पुलिस बल भी रैली के साथ-साथ चलता नज़र आया, पर किसी भी बिना हैलमेट बाइक सवार के चालान पुलिस द्वारा नहीं काटे गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement