मंडी। द्रंग भाजपा ने पधर में प्रदर्शन किया व रैली निकाली। भाजपा नेता जवाहर ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ रोष रैली निकाली और पधर एसडीएम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्ञापन भेजा। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जवाहर ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में विकास की सुध लेने वाला कोई नहीं है क्षेत्र के अधिकतर विकास कार्य बंद पड़े हुए हैं और यदि कुछ पर काम हो भी रहा है तो उसकी गुणवत्ता शून्य है और प्रदेश सरकार भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि द्रंग क्षेत्र की ऐसी बहुत से कार्य हैं जिनमें पंजौड नाला सिचाई एवं जन स्वास्थ्य मंडल पधर के अधीन आती है इसका शिलान्यास-2007 में हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री के कर कमलों से हुआ था, जिसकी लागत 15 करोड़ रुपये थी जो आज दिन तक पूरा नहीं हुआ। इसी प्रकार सेरी मांडरा पेयजल योजनाए उठाऊ पेयजल योजना नगवाई झिड़ी पनारसा औट और लारजी जल विद्युत परियोजना है जो आज दिन तक सिरे नहीं चढ़ी है। उन्होंने प्रदेश सरकार और द्रंग के विधायक कौल सिंह ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि उहल वैली सडक़ जिसका कार्य 1972 से शुरू हुआ है जिसमें विभाग के नाम पर इंतकाल हुआ है परंतु स्थानीय विधायक इस कार्य को करवाने ने कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, इसमें द्रंग विधानसभा की 30 पंचायतें लाभाविन्त होगी।