BJP President Amit Shah attack on Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:28 am
Location
Advertisement

अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगे ये जवाब,यहां देखें

khaskhabar.com : शनिवार, 23 मार्च 2019 8:38 PM (IST)
अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगे ये जवाब,यहां देखें
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर सैम पित्रोदा के बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि देश जब आम चुनाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है और देश के मतदाताओं में राष्ट्र सुरक्षा का मुद्दा अहम बना हुआ है। ऐसी स्थिति में कल कांग्रेस के विदेशी मामलों के प्रभारी सैम पित्रोदा का बयान आया, वह बहुत बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद हमने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है और हम डटकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हुए हैं। यूपीए शासनकाल में कई बम धमाके देश भर में हुए और आपकी पालिसी की तहत बातचीत का रास्ता अपनाया और क्या परिणाम निकला? इसका भी जवाब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को देश की जनता के सामने देना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी पुलवामा जैसे जघन्य हमले को जो देश की जनता को झंकझोर कर रख देते हैं, उसको आप सामान्य घटना मानते हैं? कुछ लोगों की हरकतों से किसी देश को दोषी नहीं मानना चाहिए, क्या कांग्रेस पार्टी मानती है कि जो आतंकवादी घटनाएं होती हैं इसका पाकिस्तान से सम्बंध है या नहीं।
इसको पहले स्पष्ट करना चाहिए। अगर रिश्ता है तो दोषी कौन? आतंकवादी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से नहीं देना चाहिए, बातचीत से देना चाहिए, क्या यह कांग्रेस पार्टी की आतंकवाद को डील करने की नीति अधिकृत है क्या? जब देश के इस प्रकार के आतंकी हमले होते हैं, देश के नागरिक हताहत होते हैं, देश के जवान शहीद होते हैं और कांग्रेस पार्टी और उनके पदाधिकारी बातचीत का रास्ता सुझाते हैं, इससे कांग्रेंस पार्टी सहमत है क्या?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement