BJP President Amit Shah arrived in Indore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:18 pm
Location
Advertisement

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इंदौर पहुंचे, प्रदर्शनकारी हिरासत में

khaskhabar.com : शनिवार, 06 अक्टूबर 2018 1:29 PM (IST)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इंदौर पहुंचे, प्रदर्शनकारी हिरासत में
इंदौर/ग्वालियर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को इंदौर पहुंच गए। यहां पार्टी नेताओं ने उनकी अगवानी की। वहीं, एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सडक़ों पर उतरे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विशेष विमान से अपराह्न 12 बजे इंदौर पहुंचे। हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने की। शाह राजवाड़ा क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पूजा कर भाजपा के चुनावी अभियान महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंंगे।

वह दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। इस आयोजन से मीडिया को दूर रखा गया है। अमित शाह इंदौर से झाबुआ जाएंगे, जहां वह जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह जावरा में किसान सम्मेलन, उज्जैन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement