मुंबई। भाजपा के सांसद गोपाल शेट्टी ने किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बेहद शर्मनाक बयान दिया है। गोपाल शेट्टी ने कहा कि किसानों का आत्महत्या करना एक फैशन बन गया है। यह टिप्पणी ऎसे समय पर आई है कि जब कृषि संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक 124 किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
बोरीवली में आयोजित एक समारोह में उत्तर मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद शेट्टी ने कहा, सब किसानों की आत्महत्या बेरोजगारी और भुखमरी के कारण नहीं होती। एक फैशन सा चल निकला है। यह एक चलन हो गया है।