BJP order for prepare sweets in Borivali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:17 pm
Location
Advertisement

एग्जिट पोल में आएगा तो मोदी बताने से BJP में उत्साह, लड्‌डू बनाने के दिए आर्डर

khaskhabar.com : मंगलवार, 21 मई 2019 4:01 PM (IST)
एग्जिट पोल में आएगा तो मोदी बताने से BJP में उत्साह, लड्‌डू बनाने के दिए आर्डर
मुंबई। एग्जिट पोल्स से भाजपा में उत्साह का संचार हो गया है। लोकसभा का परिणाम आने में अभी दो दिन का समय है लेकिन भाजपा में सर्वे के बाद से ही उत्साह की वजह से मुुंबई में लड्डू बनाने के ऑर्डर दे दिए गए हैं। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कम या ज्यादा सीटों के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार का अनुमान जताया गया है। इसके चलते बीजेपी का जोश हाई है। स्थिति यह है कि मुंबई में तो बाकायदा मिठाई के ऑर्डर कर दिए गए हैं। मुंबई के बोरिवली में स्थित एक दुकान में पीएम मोदी का मास्क पहन लड्डू बांधने की तस्वीरें सामने आई हैं।


दुकान मालिक ने बताया कि हमें उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से 2,500 से 3,000 किलो तक लड्‌डू बनाने का ऑर्डर दिया है। मिठाई बनाने वाले कारीगर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement