झुंझुनूं। पालिका उप चुनावों में भाजपा की जीत के बाद भाजपाईयों ने खुशीया मनाई। भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत के नेतृत्व में खुशियां मनाई गई। इस मौके पर मिठाई बांटने के अलावा आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया। जिलाध्यक्ष शेखावत ने बताया कि मंडावा में नगर पालिका के उप चुनावों में भाजपा की सरिता देवी को अब तक के हुए चुनावों में सबसे बड़ी जीत प्राप्त हुई है। वहीं पिलानी व झेरली में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने बड़ी जीत दर्ज की है। कार्यक्रम में मंडावा चुनाव प्रभारी जिला उपाध्यक्ष महेश चौधुरी व जिला मंत्री रवि सैनी का भी अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश सहल व मंडावा चेयरमैन राधेश्याम धाबाई आदि मौजूद थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह