BJP national president Jagat Prakash Nadda at Solan Chodo Maidan on 27 February-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:25 pm
Location
Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 27 फरवरी को सोलन के ठोड़ो मैदान में

khaskhabar.com : सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 5:51 PM (IST)
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 27 फरवरी को सोलन के ठोड़ो मैदान में
शिमला। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी की 27 फरवरी को सोलन के ठोड़ो मैदान में प्रातः 11 बजे होने जा रही भव्य रैली हेतु कार्ययोजना बैठक का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में हुआ। बैठक में भाजपा जिला शिमला के सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। यह बैठक भाजपा ज़िला शिमला के अध्यक्ष रवि मेहता की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, रूप शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, कोषाध्यक्ष कपिल सूद, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उपमहापौर शैलिन्दर चौहान विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में भव्य रैली की कार्ययोजना को लेकर विस्तार में चर्चा की गई, बैठक में सुनिश्चित किया गया की प्रत्येक मंडल से इस भव्य रैली में 1000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जिला शिमला से गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ता सोलन जाएंगे इसके लिए कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। भव्य रैली को लेकर शिमला शहरी के प्रभारी रवि मेहता रहेंगे ,शिमला ग्रामीण कि प्रभारी जिला महामंत्री अंजना शर्मा और कसुम्पटी मंडल के प्रभारी गगन शर्मा रहेंगे।

अगले 2 दिन के भीतर सभी मंडलों कि मंडल स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया है जिसमें मंडल अपनी अपनी तैयारियों की समीक्षा भी करने जा रहा है। जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने बताया जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारियों का क्षेत्र अनुसार कार्य विभाजन कर दिया गया है जो अपने अपने क्षेत्रों से इस भव्य रैली के लिए बड़ी संख्या सुनिश्चित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल 18 एवं 19 फरवरी, 2020 को प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। 20 फरवरी, को प्रातः 10 बजे सराहां में, सिरमौर जिला भाजपा की बैठक में भाग लेंगे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 21 फरवरी, को प्रातः रानीताल शिवमंदिर, नाहन में महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा शाम को सोलन-जटोली शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे । डॉ राजीव बिंदल 22 फरवरी , को सोलन में जगत प्रकाश नड्डा, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के 27 फरवरी के हिमाचल आगमन पर आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करेंगे । 23 फरवरी , को नगर परिषद नाहन में सिरमौर ब्राह्मण सभा, नाहन के कार्यक्रम में भाग लेंगें।

24 फरवरी , को शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे।
25, 26 को शिमला में हि0 प्र0 विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेंगे । 27 फरवरी को जगत प्रकाश नड्डा जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के सम्मान में सोलन में आयोजित "अभिनंदन समारोह“ में भाग लेंगे। डॉ राजीव बिंदल का 28 व 29 फरवरी को बिलासपुर प्रवास रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement