BJP National President Amit Shah inaugurated Kailash Hospital in Dehradun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के बनाए उत्तराखंड की कांग्रेस राज में दुर्दशा:अमित शाह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 9:06 PM (IST)
भाजपा के बनाए उत्तराखंड की कांग्रेस राज में दुर्दशा:अमित शाह
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड में मौजूद थे। शाह ने देहरादून में कैलाश हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि हरीश रावत की कांग्रेस सरकार में उत्तराखंड की जो दुर्दशा हो रही है, उससे सबसे ज्यादा यदि कोई दुखी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में चुनाव होने वाले हैं। जब एक मां एक बच्चे को जन्म देती है और वह बच्चा कुछ समय बाद किन्हीं कारणों से दूसरी मां के पास चला जाता है और जब बच्चा देख-रेख में कमी के कारण बीमार पड़ता है तो बच्चे की अपनी मां को काफी दर्द पहुुंचता है। ठीक इसी तरह, भाजपा ने उत्तराखंड का निर्माण तो कर दिया लेकिन हरीश रावत की कांग्रेस सरकार में उत्तराखंड की जो दुर्दशा हो रही है, उससे सबसे ज्यादा यदि कोई दुखी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement