Advertisement
चुनाव जीतते ही राजा बन जाते हैं बीजेपी सांसद : दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने कहा, चांदनी चौक में इतनी तोड़फोड़ मचाई गई, लेकिन वहां के सांसद प्रवीण खंडेलवाल का कोई अता पता नहीं है। वहीं केंद्र के रेलवे विभाग ने पटेल नगर और बरार स्क्वायर के कई किलोमीटर के अंदर नोटिस लगाया है कि हज़ारों झुग्गियां तोड़ना शुरू करेंगे। इस नोटिस को लगे लगे कई दिन हो गए लेकिन यहां की सांसद बांसुरी स्वराज यहां गई तक नहीं। यहां के लोगों ने उन्हें फोन किया लेकिन उन्होंने फोन भी नहीं उठाया।
दुर्गेश पाठक ने कहा है कि बीजेपी पिछले 11 वर्षों से दिल्ली को केवल बर्बाद कर रही है। इनके नेता महीने में एक बार जागते हैं और केवल फोटो डाल देते हैं। "मैं प्रवीण खंडेलवाल और बांसुरी स्वराज से पूछना चाहता हूं कि आप लोगों के घरों को उजाड़ रहे हैं, आप यह बंद करेंगे या नहीं? इन लोगों की चुप्पी बताती है कि इस तोड़फोड़ की कार्यवाही का ये लोग समर्थन कर रहे हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


