BJP MLA renounced food till lockdown-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:52 pm
Location
Advertisement

UP: भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने लॉकडाउन तक त्यागा अन्न

khaskhabar.com : शनिवार, 04 अप्रैल 2020 12:41 PM (IST)
UP: भाजपा विधायक  शशांक त्रिवेदी ने लॉकडाउन तक त्यागा अन्न
लखनऊ। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए इन दिनों लोग तरह-तरह से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सीतापुर के महोली विधानसभा से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने लॉकडाउन तक अन्न त्यागने की घोषणा की है। भाजपा विधायक शशांक ने बताया कि जो खाद्य पदार्थ जनता के लिए आसानी से सुलभ नहीं हैं, उनका मैंने लॉकडाउन तक यानी 14 अप्रैल तक परित्याग कर दिया है। उन्होंने बताया कि आलू, चीनी, केला, संतरा और भोजन को त्याग दिया है। हमारे प्रदेश में बहुत सारे भूखे लोग आ रहे ऐसे में मेरे द्वारा छोड़ी गयी चीजें गरीबों के प्रयोग में आएंगी। इसीलिए मैंने अन्न छोड़ने का निर्णय लिया है।"
उन्होंने आगे बताया कि यह छोटा सा प्रयास है। असानी से सुलभ चीजें गरीबों तक पहुंचे इसी को देखते हुए इन्हें छोड़ दिया है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement