BJP meet at CM Vijay Rupani house poll code violation :Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:08 pm
Location
Advertisement

रूपाणी के घर भाजपा की बैठक चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन : कांग्रेस

khaskhabar.com : मंगलवार, 19 मार्च 2019 09:25 AM (IST)
रूपाणी के घर भाजपा की बैठक चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन : कांग्रेस
गांधीनगर। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सरकारी आवास पर पिछले दो दिनों से चुनाव संबंधित बैठकें आयोजित कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। कांग्रेस की राज्य इकाई के चुनाव समन्वयन समिति के अध्यक्ष, बाबूभाई पटेल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा ने राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा के लिए रविवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री के आवास पर बैठक बुलाई थी। राज्य की 26 सीटों के लिए मतदान एक चरण में 23 अप्रैल को होगा। पार्टी की इस चुनावी बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू वाघानी, मुख्यमंत्री रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के कई भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर दूर पार्टी मुख्यालय कमलम में बैठक आयोजित नहीं करने का कारण पूछे जाने पर वाघानी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement