BJP Mahila Morcha Organized stove to Choupal and Kamal Rangoli program in Tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:20 am
Location
Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा का चूल्हे से चौपाल और कमल रंगोली कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 10:23 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा का चूल्हे से चौपाल और कमल रंगोली कार्यक्रम आयोजित
टोंक। भाजपा महिला मोर्चा टोंक द्वारा गुरूवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना जैन के नेतृत्व में चूल्हे से चौपाल और कमल रंगोली कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नम्बर 4 कंपू में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कम्पू में बूथ अध्यक्ष सुमित्रा चौधरी के साथ मोर्चे की महिलाओं ने घर-घर जाकर महिलाओं को केंद्र एवं रा'य सरकार द्वारा चलाई गई महिला हित की योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक महिलाओ को उनका लाभ लेने का आव्हान किया साथ ही महिलाओं को मोर्चे के साथ जोड़ा गया। महिलाओं द्वारा कमल रंगोली का निर्माण किया गया।

मोर्चे की जिला प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को मोर्चे की जिला कार्यकारिणी की बैठक सांसद कार्यालय में रखी गई है साथ ही इस बैठक में मोर्चे द्वारा भजन कीर्तन,कमल आरती,कमल रंगोली,नवमतदाता पंजीकरण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी साथ ही मार्च में होने वाले वरिष्ठ महिला कार्यंकर्ताओ की सम्मान समारोह पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बीना जैन,जिला महामंत्री राधा साहू,जिला प्रवक्ता जुली शर्मा,जिला योजना प्रमुख कामिनी श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रियंका गौतम, टोंक देहात मंडल अध्यक्ष चंद्रकला गुर्जर,श्यामाप्रसाद मुखर्जी शहर मंडल अध्यक्ष मंजू शर्मा, दीनदयाल उपाध्याय शहर मंडल अध्यक्ष कलावति यादव, मंडल उपाध्यक्ष अंजू विजय, माया बालानी, शहर महामंत्री मधु साहू,स्वाति शर्मा, मंजू जैन, खुशबू सैनी,हिना सैनी,शशिकला वैष्णव, सुमित्रा देवी, मुकेश चौधरी, रमा देवी, सीता देवी, तुलसा देवी, मोतिया देवी शर्मा, सोभाग्य देवी मीना, सुनीता बलाई, मुन्नी देवी कसेरा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement