Advertisement
केशव मौर्य के गढ़ कौशांबी में भाजपा का सूपड़ा साफ, नहीं खुला खाता
अमरीष मनीष शुक्ल,इलाहाबाद / कौशांबी।यूपी नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट से अतिउत्साहित भाजपा के लिये बुरी खबर
है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गढ कौशांबी में भाजपा का
सूपड़ा साफ हो गया है। यहां की 6 नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर भाजपा का
खाता तक नहीं खुला है। आश्चर्य की बात यह है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
मौर्या के पैतृक घर यानी सिराथू नगर पंचायत में भी भाजपा की करारी हार हुई
है। ऐसे में यह हार केशव मौर्य के कद को तो प्रभावित करेगी ही। देखना यह है
कि भाजपा और खुद केशव मौर्य इस हार पर क्या बहना बताते हैं।
आपको बता दें कि केशव मौर्य के राजनैतिक कैरियर को उठान कौशांबी की सिराथू विधान सभा सीट ने ही दी थी। पहली बार सिराथू से केशव विधायक बने फिर फूलपुर से सांसद के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिये गये और मौजूदा समय में सूबे के उप मुख्यमंत्री हैं। लेकिन अब इस हार ने ढेरो सवाल खडे कर दिये हैं ।
कौन जीता1 नगर पंचायत करारी से सपा की उर्मिला देवी विजयी घोषित।2- नगर पंचायत सरांय अकिल से कांग्रेस के रोहित आजाद विजयी घोषित
3 - नगर पंचायत चायल से निर्दलीय शिवमणि केसरवानी विजयी घोषित4- नगर पंचायत सिराथू से निर्दलीय भोला यादव विजयी घोषित5- नगर पंचायत अझुवा से निर्दलीय अनिल कुमार विजयी घोषित6- नगर पंचायत मंझनपुर से बसपा के महताब आलम विजयी घोषित
सिराथू का हाल बुरा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह नगर सिराथू नगर पंचायत में भाजपा की करारी हार कयी सवाल उठाती है। क्योकि यहीं केशव मौर्य का परिवार भी रहता है और राजनैतिक रूप से खासा सक्रिय है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र यादव ने भाजपा के प्रशांत केसरी को 1637 मतों से पराजित किया जी अपने आप में भाजपा की दुर्दशा को दर्शाता है।
आपको एक आश्चर्यजनक तथ्य भी बताते हैं सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नं- 9 में जहां डिप्टी सीएम केशव मौर्या का परिवार रहता है उस वार्ड तक को बीजेपी हार गयी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement