BJP leaders were already aware of Notbandi - Neeraj Dangi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:48 pm
Location
Advertisement

भाजपा नेताओं को था नोटबंदी का पहले से पता - नीरज डांगी

khaskhabar.com : बुधवार, 04 जनवरी 2017 6:49 PM (IST)
भाजपा नेताओं को था नोटबंदी का पहले से पता - नीरज डांगी
फरीदकोट। देश में नोटबंदी को लेकर फरीदकोट कांग्रेस चुनाव प्रभारी नीरज डांगी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये देश की केंद्र सरकार का सबसे गलत फैसला था और इसे जबरदस्ती देश की जनता पर थोपा गया है। उन्होंने कहा कि देश के भाजपा नेताओं को इस बारे में पहले से पता था। इसीलिए वे नोटबंदी से पहले ही अपने काले धन को सफेद करवा चुके हैं। उन्होंने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल भी पूछे। जिसमें पहला सवाल भ्रष्टाचार कम होने को लेकर था। दूसरा सवाल था कि क्या देश का सारा काला धन बैंकों में जमा हुआ। तीसरा सवाल था कि देश में कितने काले धन का पता चला और देश को कितना आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने नोटबंदी को लेकर पूछा कि इसके बाद कितने लोगों को रोजगार मिला। ये भी केंद्र सरकार साफ करें। उन्होंने नोटबंदी से तीन महीने पहले से अब तक की बैंक डिटेल सार्वजनिक करने की मांग की।

[@ खास खबर EXCLUSIVE: सांसद सुरेन्द्र नागर ने समाजवादी विवाद पर तोड़ी चुप्पी]

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement