BJP, JDU and LJP made announcements In Bihar, Election to these seats will be contested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 1:52 pm
Location
Advertisement

बिहार में BJP ,JDU और LJP ने किया एलान, इन सीटों पर लडेंगे चुनाव

khaskhabar.com : रविवार, 17 मार्च 2019 4:00 PM (IST)
बिहार में BJP ,JDU और LJP ने किया एलान, इन सीटों पर लडेंगे चुनाव
पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा पहले ही हो गया था। इसके तहत भाजपा और जेडीयू के खाते में 17-17 और लोक जनशक्ति पार्टी के पास 6 सीटे हैं। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी स्थिति को स्पष्ट कर दी गई है। तीनों दलों ने अपनी-अपनी सीट के बंटवारा की जानकारी प्रदान की है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के खाते में बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद सीट आई हैं।

नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, बांका, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद और गया शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement